फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर सुरक्षा की दृष्टि से तीन भाग में बंटा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में 504 मस्जिदों और ईदगाह में ईद की नमाज अदा की जाएगी। जहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। ईद के अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से पूरे जिले को तीन भागों में बांट दिया गया है। अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस और पीएसी के जवान भी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए गतिविधियों पर नजर रखेंगे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि ईद के अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से जिले की पुलिस और पीएसी के अलावा अन्य जिलों से आठ प्लाटून पीएसी उपलब्ध कराई गई है। पीएसी के जवानों को जिले के उन क्षेत्रों में लगाया गया है। जहां बवाल होने का अधिक खतरा रहता है। या फिर पिछले दिनों वहां हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा सभी थानाध्यक्ष और सीओ और खुफिया विभाग को एलर्ट कर दिया गया है। पर्व को देखते हुए ग्राम चौकीदारों को भी सतर्क कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस दफ्तरों में तैनात कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। एसपी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे जिले को तीन भागों में बांट दिया गया है। एक क्षेत्र की कमान एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह को, दूसरे क्षेत्र की एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार और तीसरे क्षेत्र की जिम्मेदारी एसपी ट्रैफिक मो. तारिक को सौंपी गई है। त्यौहार में खलल पैदा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। एसपी ने बताया कि वह स्वयं डीएम के साथ भ्रमण करते हुए गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें