फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरएस का लिंक फेल, टिकट न मिलने से यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां (ब्यूरो)। फूलपुर के खुरासन रोड रेलवे स्टेशन का पीआरएस (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) का लिंक गुरुवार को फेल होने के चलते आरक्षण का कार्य नहीं हो सका। आरक्षण केंद्र के बाधित रहने से यात्रियों का किसी भी ट्रेन का आरक्षण नहीं हो सका। लोग घंटों खिड़की के पास घड़े रहे। बाद में निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

फूलपुर के खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह पौने दस बजे पीआरएस का अचानक लिंक फेल हो गया।लिंक के फेल होने के कारण टिकट जारी होना बंद हो गया। इस दौरान खिड़की के बाहर लोगों की लंबी कतार लगी थी। गर्मी से बेहाल लोग टिकट न मिलने से परेशान दिखे। बता दें कि खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेन कैफियात, गोदान, सरयू-यमुना, साबरमती, आसनसोल गोंडा, आजमगढ़-मुंबई, समर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का ठहराव होता है।
अधिकतर यात्री खुरासन रोड रेलवे स्टेशन से आरक्षित टिकट लेकर अपनी यात्रा की शुरुआत करते हैं। आरक्षण केंद्र बाधित रहने के कारण यात्रियों को टिकट नहीं मिल सका। काफी देर इंतजार करने के बाद विभाग को कोसते हुए लोग वहां से चले गए। इस संबंध में पीआरएस लिपिक विशाल अस्थाना ने बताया कि इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई है। जल्द ही पीआरएस के बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें