मेंहनगर । थाना क्षेत्र के जियासड़क गांव निवासी सरजू राम ने गुरुवार को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सरजू राम का आरोप है कि उसका बेटा आकाश (16) देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज मसीरपुर बाजार में स्थित बिहारी के मिठाई की दूकान पर काम करता था। पांच जून के आकाश दूकान पर जाने के लिए घर से निकला। लेकिन दूकान पर नहीं पहुंचा ना ही घर लौटा। आकाश के लापता होने की सूचना पर परिवार के लोग पहले तो उसे नात, रिश्तेदारों के यहां तलाश किया। कोई सफलता न मिलने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।