फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब-पोखरे की 11 एकड़ जमीन हड़पी, होगा केस

Tue, 06 Mar 2018 11:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
fir
विज्ञापन
लालगंज तहसील के गड़हा गांव में 11.027 एकड़ तालाब और भीटे की जमीन पर फर्जी प्रविष्टि के सहारे कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। जिलाधिकारी न्यायालय में सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने लाभार्थियों और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी न्यायालय में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि चकदार संख्या 128 परशुराम पुत्र चिखुर के नाम से दर्ज गाटा संख्या 1001/6 के स्थान पर नया नंबर 568 च कर दिया गया जो संदिग्ध है। इसी तरह से चकदार संख्या 128 और 197 के जोत चकबंदी आकार पत्र 45 में खाता संख्या 77 और 315 में दर्ज नई गाटा संख्या 321 क, 322 ख, 403 ग, 526, 528 ख, 568 च और आकार पत्र 45 खाता संख्या 370 में नई गाटा संख्या 401 ख, 515 ग, 562 और 568 क नए गाटे के रूप में अंकित हैं।

जिनका कुल क्षेत्रफल 11.027 एकड़ है। यह गाटे गांवसभा के भीटा और तालाब के खाते की भूमियां है। जो बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के परशुराम पुत्र चिखुर के नाम फर्जी प्रविष्टि के सहारे दर्ज कर दी गई।
विज्ञापन


डीएम ने  उक्त भूखंडों को ग्रामसभा के तालाब और भीटा खाते में दर्ज करने और एसडीएम लालगंज को उक्त भूखंड को पूर्ववत दशा में लाने का आदेश दिया। साथ ही फर्जी प्रविष्टि दाखिल करने में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों और लाभार्थियों के विरुद्घ  एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।

अवैध कब्जेदारों को चिह्नित कर दर्ज कराएं एफआईआर
मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के असई मोलनापुर गांव के चकमार्ग और नवीन परती की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को मंडलायुक्त ने तत्काल हटवाने और दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराने का एसडीएम मार्टीनगंज को निर्देश दिया।

असई मोलनापुर गांव निवासी संतोष कुमार राय ने मंडलायुक्त को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि गांव के राममूरत पुत्र स्व. हरिवंश राय ने सार्वजनिक खडंजा लगे रास्ते और नवीन परती भूमि पर कब्जा कर लिया है। कब्जे के चलते ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।  कब्जे की शिकायत प्रधान ने एसडीएम मार्टीनगंज से किया जिस पर उन्होंने राममूरत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश राजस्व निरीक्षक को दिया। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से हौसले बुलंद कब्जेदार धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें