आजमगढ़। आजमगढ़ मंडल के तीनों जनपदों में विभिन्न श्रेणी के 14.32 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से 1085408 उपभोक्ताओं को 15 दिसंबर से शुरू हो रही एक मुश्त समाधान योजना का लाभ मिलेगा। इन उपभोक्ताओं पर विभाग का 228019.04 लाख रुपये बकाया है।
पांच हजार और इससे ऊपर के सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए शासन द्वारा आगामी 15 दिसंबर से एक मुश्त समाधान योजना लागू किया गया है। इनमें से आजमगढ़, मऊ व बलिया के 1085408 उपभोक्ता लाभांवित होंगे। योजना का लाभ लेने के लिए 15 दिसंबर से पंजीकरण शुरू होगा। प्रथम चरण 15 से 31 दिसंबर तक चलेगा। दूसरा चरण एक जनवरी से 15 जनवरी तक चलेगा जबकि तीसरा चरण 16 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। प्रथम चरण में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को अधिक लाभ मिलेगा। उपभोक्ताओं को एक मुश्त भुगतान के साथ ही अधिकतम 10 किस्तों में भुगतान का विकल्प है।
000
किस चरण में कितने फीसद मिलेगा लाभ
- पांच हजार तक के 287120 उपभोक्ताओं पर 4828.44 लाख बकाया
- पांच हजार से ऊपर के 638682 उपभोक्ताओं पर 144179.73 लाख बकाया
- औद्योगिक क्षेत्र के 113881 उपभोक्ताओं पर 4874.30 लाख बकाया
- घरेलू बत्ती, पंखा वाले 41885 उपभोक्ताओं पर 21242.64 लाख बकाया
- निजी संस्थानों के 555 उपभोक्ताओं पर 438. 97 लाख बकाया
- लघु उद्योग सेक्टर के 3215 उपभोक्ताओं पर 8887.96 लाख बकाया
00
किस चरण में कितने फीसद लाभ-
- उपभोक्ता श्रेणी- भुगतान का विकल्प- प्रथम- द्वितीय- तृतीय
घरेलू उपभोक्ता, पांच हजार तक बकाया- एक मुश्त भुगतान- 100- 80- 70
घरेलू उपभोक्ता, पांच हजार से अधिक- एक मुश्त भुगतान- 70- 60- 50
घरेलू उपभोक्ता एक किलोवाट से अधिक- एक मुश्त भुगतान- 60- 50- 40
वाणिज्यिक उपभोक्ता, सभी भार के - एक मुश्त भुगतान- 60- 50- 40
निजी संस्थान, सभी भार के - एक मुश्त भुगतान- 60- 50- 40
लघु उद्योग, सभी भार के- एक मुश्त भुगतान- 60- 50- 40
000
एक मुश्त समाधान योजना 15 दिसंबर से शुरू हो रही है। इसका मंडल के पांच हजार या इससे ऊपर के सभी श्रेणी के बकाएदार उपभोक्ता पंजीकरण कराकर लाभ ले सकते हैं। पंजीकरण के दौरान उन्हें बकाए का 30 प्रतिशत जमा करना होगा। एक मुश्त के अलावा अधिकतम 10 किस्तों में भुगतान का विकल्प है।
- इंजी. नरेश कुमार, मुख्य अभियंता वितरण आजमगढ़ मंडल।