फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मरम्मत के दूसरे दिन ही उखड़ने लगीं सड़क की गिट्िटयां

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज ब्लॉक के मानपुर गांव को आजमगढ़-रौनापार मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत जिला पंचायत की ओर से कराई गई है।
विज्ञापन

इसमें गुणवत्ता और मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है। एक दिन बाद सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में न तो तारकोल का पता है और न गिट्टी का।
सड़क के नीचे भस्सी की परत दिख रही है। पैर मारते ही सड़क गिट्टी उखड़ जा रही है।
आजमगढ़-रौनापार मुख्य मार्ग पर पटवध स्थित इंटर काॅलेज के बगल से होकर मानपुर होते हुए हरखपुर जाने वाला मार्ग वर्षों से खस्ताहाल था।
ग्रामीणों की मांग पर जिला पंचायत ने दो वर्ष पहले 800 मीटर लंबे इस मार्ग के लिए 22 लाख रुपये का टेंडर आमंत्रित किया। टेंडर खुलने के बाद भी काफी दिनों से यह काम रुका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद काम शुरू हुआ तो सोमवार को ठेकेदार ने मार्ग पर लेपन का कार्य कराया। यह कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है।
ग्रामीण श्रवण कुमार राय, आलोक राय, रमेश राय, विजय ने बताया कि कि मार्ग के मरम्मत कार्य में मानक की अनदेखी की गई है। हल्का से पैर मारने पर ही सड़क की गिट्टी उखड़ जा रही है।
कम तारकोल का इस्तेमाल किया गया है। इस संबंध में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विद्याशंकर ने कहा कि इसके बारे में जानकारी नहीं है।
पता करते हैं। अगर ऐसा हुआ है तो मार्ग को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें