फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मंडल से श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ रवाना हुईं रोडवेज की 1070 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आजमगढ़। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या का स्नान है। जिसे लेकर पूरे दिन रोडवेज पर भारी गहमा गहमी देखने को मिली। बस लगी कि वह पूरी तरह से भर जा रही थी। आजमगढ़ मंडल के तीनों जनपदों आजमगढ़, मऊ और बलिया से श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचाने के लिए कुल 1070 बसों की व्यवस्था की गई थी।
श्रद्धालुओं में मौनी अमावस्या के स्नान को लेकर कितना उत्साह था इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। शाम तक इनमें से 1058 बसें यात्रियों को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो चुकी थीं। जो 12 बसें थी उन्हें भी देर रात तक यात्रियों को लेकर प्रयागराज रवाना किया गया।
विज्ञापन

वहीं रेलवे प्रशासन की ओर से जनपद से झूंसी के लिए चलाई जा रही कुंभ स्पेशल को रात 10.45 बजे आजमगढ़ स्टेशन से रवाना होना था। लेकिन, शाम से ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची उस पर सवार होने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

शाम से ही रेलवे स्टेशन पर कुंभ स्पेशल ट्रेन से जाने वालों की भीड़ जमा रही। ट्रेन के आते ही यह पूरी तरह से यात्रियों से भर गई। महाकुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग स्नान करने के लिए संगम पहुंच रहे हैं।
वहीं मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचाने के लिए रोडवेज प्रशासन द्वारा काफी तैयारियां की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें