फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत निजामाबाद के सभासदों ने दी इस्तीफे की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पंचायत निजामाबाद की चेयरमैन के खिलाफ सभासद लामबंद हो गए है। जिलाधिकारी को शपथ पत्र के माध्यम से पत्रक देकर सभासदों ने उन पर बिना बोर्ड की बैठक फर्जी प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सभासदों का कहना है कि नगर पंचायत निजामाबाद अध्यक्ष प्रेमा यादव ने सिर्फ मौखिक रूप से बोर्ड की बैठक बुलाने की बात कही लेकिन अब तक कोई भी बैठक नहीं बुलाई गई। सभासदों का आरोप है कि चेयरमैन ने बिना बोर्ड की बैठक के ही फर्जी प्रस्ताव तैयार कर उसे अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया है। सभासदों ने चेयरमैन के इस मनमाने रवैये पर रोक लगाने की जिलाधिकारी से मांग किया। अन्यथा की स्थिति में मुख्यमंत्री के समक्ष उपस्थित होकर त्यागपत्र देने की चेतावनी दी। सभासदों का ये भी कहना है कि चेयरमैन के पूर्व के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने के लिए भी पत्रक दिया गया है, लेकिन उस पर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सभासदों में विजय कुमार सोनकर, गिरजा, मुसर्रत बानो, रेशमा अंजुम आदि अन्य सभासद गण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें