फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अतिरिक्त डॉक्टरों के साथ चार स्वास्थ्य कर्मी हुए तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर में फैले पीलिया की महामारी पर लगाम लगाने को लेकर स्वास्थ्य महकमा जागृत हो गया है। प्रभावित क्षेत्र में कैंप लगा कर दवा का वितरण करने के साथ ही अब अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही है। तीन अन्य डॉक्टरों के साथ ही दो एलटी व दो फार्मासिस्ट की अतिरिक्त ड्यूटी सीएचसी पर लगा दी गई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय ने रविवार को सीएचसी मुबारकपुर व पीलिया प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि सीएचसी कोल्हूखोर जहानागंज पर तैनात दो डॉक्टर, एक एलटी व एक फार्मासिस्ट तथा पीएचसी सठियांव पर तैनात एक डॉक्टर, एक एलटी व एक फार्मासिस्ट को सीएचसी मुबारकपुर व पीलिया प्रभावित क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी एलटी घर-घर जाकर लोगों के लीवर फंक्शन टेस्ट करेंगे। जिन भी मरीज में पीलिया का लेवल 7 एमजी से अधिक पाया जाएगा उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बना 10 बेड का वार्ड
आजमगढ़। पीलिया महामारी से ग्रसित लोगों के बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार के निर्देश पर 10 बेड का वार्ड बना कर उसे पीलिया रोगियों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इन वार्डों में भर्ती होने वाले पीलिया पीड़ितों की देख-रेख व इलाज की जिम्मेदारी डॉ. राजनाथ व डॉ. आरआर श्रीवास्तव को दी गई है।
विज्ञापन


बचाओ के लिए करें यह उपाय
1. खाना बनाने, परोसने, खाने के पहले व बाद तथा शौच जाने के बाद हाथ साबुन से अच्छी तरह धोए।
2. पीने के लिए शुद्ध व क्लोरीन युक्त पानी का इस्तेमाल करें।
3. भोजन को मक्खी और धूल से पूरी तरह से बचाना चाहिए।
4. बासी भोजन के सेवन से बचे और ताजा, शुद्ध व गर्म भोजन ही करें।
5. दूध व पानी उबाल कर पीने के प्रयोग में लाए।
6. बाजार के खाद्य पदार्थों को खाने से बचे।
7. पीलिया से ग्रसित लोगों की नियमित डॉक्टर से जांच कराये।
8. पीलिया प्रभावितों को सार्वजनिक स्थलों व स्कूल आदि न भेजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें