आजमगढ़। जनपद में 191.7 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले निर्माणाधीन हरिऔध भवन के निर्माण पूरा होने की आशा बंध गई है। शासन स्तर से इसके निर्माण को पूरा करने के लिए एक करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जिससे इसके शेष बचे कार्यों कार्यों को पूरा करने में तेजी आएगी।
नगर के हरिऔध कलाभवन का निर्माण सपा शासन काल में 17.17 लाख रुपये की लागत से शुरू हुआ। जिसके सापेक्ष कुल 901 लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था को मिली। लेकिन प्रदेश में सपा की सरकार के जाने के बाद इस पर बजट न मिलने के कारण इसका निर्माण् रूक गया। इसी बीच जनपद के रंगकर्मियों ने इसके स्टेज आदि के आकार को लेकर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भी सौंपा। हाल ही में जनपद आए जिले के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव को रंगकर्मी अभिषेक पंडित और सुनील दत्त विश्वकर्मा ने इसकी कमियों से अवगत कराया। प्रमुख सचिव ने कार्यदायी संस्था को मानक के अनुसार निर्माण कराने और स्थानीय रंगकर्मियों की देखरेख में निर्माण कराने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव के जाने के बाद शासन स्तर से इसके निर्माण को पूरा करने के लिए एक करोड़ रुपये 19 जनवरी को जारी किए गए।