फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलेवरी के बाद रक्तश्राव से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र के लारपुर बक्सू निवासी 35 वर्षीय सुनीता पत्नी महेंद्र राजभर की शनिवार को प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्त्राव से मौत हो गई। शुक्रवार को दिन में दो बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उसे पांच बजे लेकर स्वास्थ्य केंद्र चितारा महमूदपुर पहुंचे। यहां सुनीता ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के तुरंत बाद एएनएम ने उसे डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन

देर शाम सात बजे उसे रक्तस्त्राव शुरू हो गया। इस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज लाया गया। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देेख उसे तत्काल सदर अस्पताल जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल जौनपुर से भी उसे बीएचयू के लिए रेफर किया गया। परिजन उसे लेकर बीएचयू के लिए निकले ही थे कि सदर अस्पताल के गेट पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लौट आए और अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने डिलेवरी कराने वाली एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें