फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय स्थापना के लिए निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अभियान के तीन वर्ष पूरें होने और जनपद में अभी तक विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को पूरा नहीं किए जाने पर रविवार को बेलइसा मंडी से हरबंशपुर स्थित पहलवान मूर्ति तक बुद्धिजीवों, छात्र-छात्राओं और गणमान्य लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी मांगों को दोहराया।
विज्ञापन

शिक्षक संघ प्रदेंश महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा कि आजमगढ़ में एक आवासीय विश्वविद्यालय की स्थापना किया जाना नितांत जरुरी हो गया है। जिसके लिए जनपदवासी जागरुक हो चुके है। भाजपा नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने कहा कि विश्वविद्यालय के अभाव में आजमगढ़ की प्रतिभाओं को निखरने का मौका नहीं मिल रहा है। हम सभी लोग अब इसे लेकर गंभीरता से विचार कर रहे है। पूर्वांचल पीजी कालेज के प्रबंधक मातबर मिश्र ने कहा कि जनपद वासियों को योगी सरकार से विश्वविद्यालय की मांग को पूरा किए जाने की पूरी उम्मीद है। चंडेश्वर पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य वेद प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर युवा कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करने के साथ अपनी भागीदारी निभा रहे है। कैंडल मार्च में डा.सुजीत कुमार श्रीवास्तव, विजेंद्र सिंह, राकेश गांधी, डा.केके सिंह, डा.राजकुमार गुप्ता, शिव बोधन उपाध्याय, प्रमोद सोनकर, महेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, विनीत सिंह, मनेंद्र कुमार सिंह, बालचंद्र यादव सहित अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें