फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई/बलरामपुर। पवई थाना क्षेत्र के क्लान चौराहा के पास सोमवार की रात अनियंत्रित बाइक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। वहीं कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी हवाई पट्टी के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पवई थाने के सरायपुल गांव निवासी दिनेश यादव (35) पुत्र विक्रमाजीत सोमवार की रात सरायपुल बाजार गया हुआ था। वहां से पैदल घर लौट रहा था। जैसे ही क्लान चौराहे पर पहुंचा कि उधर से गुजरी अनियंत्रित बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। परिवार के लोग उसे क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। इसीक्रम में कप्तानगंज थाने के श्रवणपुर गांव निवासी प्रदीप (25) पुत्र राधेश्याम, मोनू (26) पुत्र सतीराम सोमवार की शाम एक बाइक पर बैठकर कहीं जा रहे थे। कंधरापुर थाने के मंदुरी हवाई पट्टी के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें