फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर चार लोगों से 30 लाख की ठगी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर एक महिला समेत पांच लोगों ने चार युवकों से 30 लाख रुपये ठग लिए। एक युवक को तो फर्जी नियुक्ति पत्र भी थम दिया। बेरोजगार युवकों ने घटना की तहरीर देहात कोतवाली में दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौढ़ा निवासी ज्ञानेंद्र राठौर पुत्र आशाराम ने बताया कि उसका भतीजा शिवेंद्र राठौर बेरोजगार है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ में लिपिक के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर देहात कोतवाली क्षेत्र के दो भाइयों सहित चार लोगों ने लखनऊ निवासी एक युवक के साथ मिलकर उससे 10 लाख रुपये वसूल लिए। वहीं हिमंाशु पांडेय और शिवांशु पांडेय पुत्रगण उमाकांत पांडेय निवासी न्यू सिविल लाइन से भी 10 लाख 40 हजार रुपये वसूल लिए। रद्धेपुरवा निवासी रघुनाथ पाल ने भी देहात कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि पुत्र नितेश पाल की नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लोगों ने 15 लाख रुपये की मांग की। अलग-अलग किस्तों में 10 लाख रुपये उन्होंने दे दिए। ठगों ने रेलवे में नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच में पता चला है कि जिन लोगों पर रुपये लेने का आरोप है उनमें से भी कुछ लोगों से लखनऊ निवासी युवक ने ठगी की है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें