फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की बागी प्रेमा ने निजामाबाद में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। नगर पंचायत में निजामाबाद में सपा से निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की है। इस जीत के साथ उन्होंने दूसरी बार नगर पंचायत अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने निर्दल प्रत्याशी शकीला बानों को 56 मतों से हराया।
विज्ञापन

बताते चलें कि सपा के समर्थन से नगर पंचायत अध्यक्ष बनी प्रेमा यादव टिकट न मिलने के कारण निर्दल ही मैदान में उतरने की ठानी। उन्होंने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। दूसरी बार अध्यक्ष बनने का सपना संजोए प्रेमा यादव मैदान में उतरी और उन्होंने निर्दल प्रत्याशी शकीला बानो को पटखनी देते हुए अपने इस सपने को पूरा किया। यहां से भाजपा प्रत्याशी साधना तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि बसपा की रीता देवी छठवें और कांग्रेस की साबिरा को सातवां स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें