फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20वीं वर्षगांठ पर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ । भारत रक्षा दल ने बुधवार को अंबेडकर पार्क में प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव के नेतृत्व में बीसवीं वर्षगांठ मनाया। इस दौरान रक्तदान शिविर में भारद के 21 सदस्यों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य ही अन्याय, शोषण, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध लोगों में जागरुकता पैदा करना है। संस्था ने अंजान, अपरिचित मृतकों का दाह संस्कार और पिंडदान करने का काम भी करती चली आ रही है। रक्तदान करने वालों में धर्मवीर शर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, सुधीर गुप्ता, आकाश दीप, अमित वर्मा, बलवंत यादव, अमित गुप्ता, दुर्गेश श्रीवास्तव, रामजन्म निषाद, डा. राजीव पांडेय, अजय विश्वकर्मा, द्वारिकाधीश पांडे, प्रवीण गौड़, आलोक शर्मा, सुनील वर्मा, आशीष मिश्रा, अतुल राय, प्रवीन राय, विपुल सिंह आदि रहे। इस दौरान निजामाबाद के विधायक और मऊ जनपद की पूर्व पालिका अध्यक्ष राना खातून ने भारद के लोगों के हौसले की तारीफ की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू, मोहम्मद अफजल, मनीष, निशीथ रंजन, रवि प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें