फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीनीकरण को समाप्त किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश होमगार्डस अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पाठक की अध्यक्षता में अंबेडकर पार्क में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए लाल बहादुर ने नवीनीकरण व्यवस्था को समाप्त किए जाने और होमगार्डो को 12 महीना काम दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नवीनीकरण व्यवस्था से होमगार्डो में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों द्वारा होमगार्डो से धन उगाही किए जाने के साथ उनका मानसिक उत्पीड़ऩ भी किया जाता है। स्वतंत्र भारत में होमगार्डो को अंग्रेजों की गुलामी की तरह जीवन जीने के लिए बाध्य कर दिया है। बैठक में राजेश शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, राधेश्याम राय, उमाशंकर, राम प्रसाद, रमेश चंद्र, दिनेश सिंह, प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें