फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूले लाल जयंती पर नगर में निकाली गई झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। झूलेलाल की जयंती पर मंगलवार की शाम सात बजे सिंधु सेवा मंडल आजमगढ़ के तत्वावधान में सीताराम मुहल्ले से गाजे-बाजे के साथ झांकी निकाली गई। झांकी नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरी। 17 ट्रैक्टरों पर निकली झांकी में गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज में हुई बच्चों की मौत का मार्मिक चित्रण किया गया। जिसे देख लोगों की आंखे नम हो गई।
विज्ञापन

झूले लाल झांकी मुहल्ला सीताराम से निकलकर पुरानी कोतवाली, चौक, शंकरजी मूर्ति, लालडिग्गी होते पुरानी सब्जी मंडी से पुन: चौक, फराशटोला, कालीनगंज होते हुए सीताराम मुहल्ला पहुंच संपन्न हुई। झूले झांकी में गोरखपुर के अलावा विभिन्न जिलों से आए कलाकारों द्वारा बनाई गई झांकियां काफी आकर्षक रही। इसमें गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज में हुई बच्चों की मौत पर प्रस्तुत झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान जिधर से भी झांकी गुजरी उसे देखने को लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं नगर क्षेत्र में जगह-जगह कलाकारों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। दूसरी तरफ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर कोतवाली की पुलिस झांकी के साथ चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें