फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये जमा करने जा रहे कारोबारी से 1.54 लाख की लूट

Mon, 30 Oct 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
घायल व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नदौरा गांव के पास सोमवार की दोपहर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बैंक में रुपये जमा करने जा रहे दूकानदार को घायल कर 1.54 लाख रुपये लूट लिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना कर घायल को अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही बदमाशों की तलाश में जुट गई है।       
विज्ञापन


बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भदाव गांव निवासी कमल गोड़ की जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी बाजार में इलेक्ट्रानिक सामानों की दूकान है। इसके साथ ही दो कंपनियों के सिम कार्ड और रिचार्ज कूपन की एजेंसी भी है। सोमवार की सुबह कमल अपनी दूकान पर आया।

दोपहर को दूकान से 1.54 लाख रुपये लेकर एक थैले में लेकर बाइक से जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवापार बाजार में स्थित यूनियन बैंक में जमा करने जा रहा था। कमल नदौरा गांव के लिंक रोड से होकर बैंक की तरफ जाने के लिए मुड़ा कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और ओवरटेक करते हुए कमल की बाइक में लात मार दिया जिससे कमल बाइक लेकर गिर गया।
विज्ञापन


बदमाश अपनी बाइक से नीचे उतरे और उसके पास मौजूद रुपये का बैग छीनने लगे। कमल ने विरोध किया तो बदमाश तमंचे की मुठिया से उसके सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया और रुपये से भरा बैग और मोबाइल लेकर भाग गए। कुछ दूर आगे जाने के बाद बदमाशों ने कमल की मोबाइल फेंक दी।

उधर खून से लथपथ कमल ने किसी तरह से थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह और कोतवाल जीयनपुर मुनीष चौहान मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। साथ ही कमल को इलाज के लिए डाक्टर के यहां भेज दिया। पुलिस ने कमल की मोबाइल पर फोन किया।

इस दौरान फोन नदौरा गांव के एक युवक उठाया और फोन अपने पास होने की बात कही। युवक ने बताया कि मोबाइल रास्ते में गिरी पड़ी थी। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस बदमाशों के गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह नाकेबंदी करके तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें