फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजन रिपोर्ट ने खोल दी है मोदी मॉडल की कलई: आजम

Sat, 28 Sep 2013 12:59 AM IST
अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि भाजपा की ओर से देश के सामने गुजरात का जो मॉडल प्रस्तुत किया जा रहा था उसकी कलई रघुराम राजन समिति की रिपोर्ट ने खोल दी है।
विज्ञापन


समिति की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्रालय को जो रिपोर्ट सौंपी गई है उसमें इस बात का उल्लेख है कि विकास के मामले में उत्तर प्रदेश नौवें नंबर है और गुजरात 12 वें स्थान पर। ऐसे में गुजरात का मॉडल पूरे देश में कैसे लागू हो सकता है?

शुक्रवार की रात लखनऊ से रामपुर पहुंचने के बाद आजम खां ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फासिस्ट ताकतें गलत बात को इस तरीके से रखती हैं कि वह सच लगने लगे। भाजपा भी यही काम कर रही है।
विज्ञापन


भाजपा पूरे देश को गुजरात बनाने का सपना दिखा रही है। विकास के मामले में तो यूपी सहित देश के अन्य कई राज्य गुजरात से आगे हैं। आजम खां ने कहा कि रघुराज राजन समिति की रिपोर्ट समय पर आई है। देश की जनता को कम से कम सच का तो पता चल सकेगा।

आजम खां ने कहा यूपी के हालात देश के अन्य राज्यों से अलग हैं। यहां अयोध्या है, मथुरा और ज्ञानवापी मस्जिद है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक व्यक्ति को अपना आदर्श मानकर चल रही है। उसे अपने हीरो के प्रस्तुत के रूप कर रही है, जबकि उसके ऊपर कई दाग हैं।

आजम खां ने कहा कि कांग्रेस भाजपा को सत्ता सौंपना चाहती है, ताकि जब लोग भाजपा से नाराज हो जाएं तो एक फिर से वो सत्ता पर काबिज हो सकें।

कांग्रेस व भाजपा की कोशिश है कि तीसरे मोर्चा सरकार नहीं बना सके। उन्होंने इस ओर भी इशारा किया कि भाजपा व बसपा में भी समझौता हो सकता है। दोनों पार्टियां लोकसभा का चुनाव अलग-अलग लड़ेंगी, लेकिन जब सत्ता में हिस्सेदार बनने की बारी आएगी तो बसपा भाजपा से समझौता करने से पीछे नहीं हटेगी।

19-20 को मुलायम व अखिलेश आएंगे रामपुर
नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि 19 व 20 अक्तूबर को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रामपुर में रहेंगे।

19 जौहर यूनिवर्सिटी में मेडिकल कालेज का शिलान्यास होगा। इस मेडिकल कालेज का नाम होगा रामपुर मेडिकल कालेज। 20 को लैपटॉप का वितरण होगा और ओवरब्रिज का शिलान्यास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें