फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे मनमोहन : आजम

Sat, 13 Apr 2013 05:44 AM IST
बाराबंकी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने केंद्र में बैठी कांग्रेस सरकार पर सीबीआई का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बाराबंकी में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, 'हाल यह है कि सीबीआई द्वारा की गई कई जांचों पर सुप्रीम कोर्ट ने सवालिया निशान लगाते हुए इन मामलों के दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी के इस रवैये से जनता का अब सीबीआई से भरोसा उठता जा रहा है।'

सुप्रीम कोर्ट के फैसलों पर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि लोग आज सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर भी उंगली उठा रहे हैं। जब एक फिल्म अभिनेता की सजा माफ करने पर इतना हो हल्ला हो सकता है तो अफजल गुरू की फांसी की सजा भी माफ करनी थी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बनने का टेंडर डाल चुके मनमोहन

नगर विकास मंत्री ने कहा कि देश में 1984 में सिखों पर हुए दंगों के दोषी जगदीश टाइटलर को सीबीआई द्वारा जांच में क्लीन चिट देने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर सीबीआई को इस केस को चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह हाल तब है जब लगातार दो बार के चुनावों में प्रधानमंत्री की कुर्सी पर काबिज मनमोहन सिंह तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनने का टेंडर डाल चुके हैं।

मोदी के बल पर कूद रही भाजपा

मंत्री ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए और बीजेपी में बड़ा फर्क है। कहा कि बीजेपी आज के समय में सिर्फ मोदी के बल पर कूद रही है।

नगर विकास मंत्री ने अंत में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुटने की अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें