प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने बोस्टन एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी की घटना के विरोध में हावर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम का बहिष्कार किया।
उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी में कुंभ मेले की सफलता को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। आजम खां के अपमान की घटना पर विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। यह जानकारी आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत खां शानू ने दी।
गौरतलब है कि आजम खां 24 अप्रैल को अखिलेश यादव के साथ अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। उनको हवार्ड बिजनेस स्कूल (एचबीएस) में कुंभ मेले की सफलता को लेकर लेक्चर देना था। बृहस्पतिवार को आजम खां को बोस्टन के लोगान एयरपोर्ट रोक लिया गया और उनसे पूछताछ की गई थी।