फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: घरेलू कलह में युवक ट्रेन के आगे कूदा, दोनों पैर कटे

Wed, 01 Jul 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा बाजार। विकासखंड क्षेत्र के सिरसिंडा गांव निवासी 25 वर्षीय युवक ने मंगलवार को ट्रेन के आगे छलांग लगाई। उसने आत्महत्या का प्रयास किया। इस हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार सिरसिंडा गांव निवासी योगेश कुमार पिछले कुछ समय से घरेलू कलह के कारण मानसिक तनाव में थे। मंगलवार को उन्होंने रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हादसे में उनके दोनों पैर कट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर अवस्था में उन्हें तत्काल मंडलीय चिकित्सालय, दर्शननगर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसका इलाज लखनऊ में जारी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।



स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद को लेकर परेशान चल रहा था। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा सकती है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें