फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सरयू नदी में डूबीं दो और किशोरियों के शव बरामद

Wed, 01 Jul 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल। सरयू नदी में बीते मंगलवार को डूबीं दो और किशोरियों के शव बुधवार सुबह बरामद कर लिए गए। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव के सरयू तट से 15 वर्षीय राशिदा और 16 वर्षीय नाजिया के शव बरामद किए गए। राशिदा, पुत्री राशिद, का शव घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर किनारे पर तैरता हुआ मिला, जबकि नाजिया, पुत्री अकरम, का शव करीब दो घंटे बाद कांटा जाल की मदद से निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर सरजूल निशा अपनी बेटी नाजिया और भांजियों शाहिन, राशिदा और मरियम के साथ सरयू नदी किनारे घूमने गई थीं। वीडियोग्राफी के दौरान सरजूल निशा गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। उन्हें बचाने के प्रयास में एक-एक कर सभी पांचों लोग नदी में डूब गए। साथ गई शफीना किसी तरह नदी से बाहर निकलकर बच गईं।
विज्ञापन


इस घटना में सरजूल निशा, मरियम और शाहिन के शव मंगलवार को ही बरामद कर लिए गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। राशिदा और नाजिया के शव तब नहीं मिल पाए थे, जिन्हें बुधवार को खोज अभियान के दौरान बरामद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक अरविंद सोनकर की देखरेख में सभी शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें