फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: देवी मंदिरों में हवन-पूजन, मां महागौरी की आराधना से गूंजे मंदिर

Thu, 26 Mar 2026 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
नवरात्र अष्टमी पर पाटेश्वरी मंदिर में  दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार।
विज्ञापन
अयोध्या। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर जिले भर के देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। भक्तों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और हवन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने नारियल, चुनरी, फल-फूल और प्रसाद अर्पित कर मां का आशीर्वाद लिया। कई स्थानों पर कन्या पूजन और कन्याभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें छोटी-छोटी बालिकाओं को मां का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
श्रद्धालु “जय माता दी” के जयघोष के साथ मां की आराधना में लीन नजर आए। धार्मिक मान्यता के अनुसार अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अयोध्याधाम के छोटी देवकाली मंदिर, जालपा देवी मंदिर, दुर्गा काली दरबार, शहर के बड़ी देवकाली मंदिर, मां हट्ठी महारानी मंदिर, मां पाटेश्वरी देवी मंदिर, शीतला माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिर में दिन भर हवन, दर्शन-पूजन की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें