फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अनियंत्रित कार नहर में गिरी, युवक की मौत

Wed, 08 Oct 2025 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
17- घटना के ाबद सड़क जाम करते ग्रामीण-संवाद
विज्ञापन
मिल्कीपुर/कुमारगंज। दुर्गा पूजा के भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर मंगलवार रात लौट रहे कार सवार सहायक नहर में गिर गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, दो लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक लापता है। कुमारगंज थानाक्षेत्र के धमथुआ गांव निवासी पप्पू, संतोष उर्फ लालू, बरहिनापुर गोकुला गांव निवासी संतोष उर्फ बिल्लू और दक्खिनगांव थाना बल्दीराय सुल्तानपुर निवासी मित्रसेन यादव कार से एक भंडारे में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय रात करीब 9:40 बजे जब कार दक्खिनगांव नहर पुल के पास पहुंती तो चालक नियंत्रण खो बैठा और कार शारदा सहायक नहर में जा गिरी।
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों ने शोर मचाया और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से तीन लोगों मित्रसेन, संतोष उर्फ बिल्लू और संतोष उर्फ लालू को किसी तरह बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मित्रसेन यादव को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पप्पू अभी लापता है, जिसकी गोताखोर की मदद से तलाश की जा रही है। घटना के काफी देर बाद तक स्थानीय पुलिस के न पहुंचने से व नहर में डूबे व्यक्ति की समय से तलाश न होने से ग्रामीणों ने जग्गी बाबा कुटी के पास हलियापुर कूरेभार रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें