फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या में घुसा अनधिकृत ड्रोन तो होगा निष्क्रिय

Thu, 11 Jan 2024 08:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
नयाघाट चौकी पर इंस्टॉल किया गया एंटी ड्रोन सिस्टम व इस दौरान उप​स्थित एसपी सुरक्षा गौरव बंसवाल।
विज्ञापन
-नयाघाट पर लगा एंटी ड्रोन सिस्टम, पांच किलोमीटर के दायरे में उड़ने वाले ड्रोन की हो सकेगी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। ड्रोन के जरिये अयोध्या के अमन-चैन में खलल डालने के मंसूबे अब नाकाम होंगे। इसके लिए आधुनिक तकनीक से बना इस्राइल की कंपनी का एंटी ड्रोन सिस्टम नयाघाट पर लग गया है। इसके जरिये पांच किलोमीटर के दायरे में उड़ने वाले सभी ड्रोन की जानकारी हो सकेगी। यहीं से कंट्रोल भी किया जा सकेगा।
गुरुवार को नयाघाट के पास एंटी ड्रोन सिस्टम का ट्रायल लेने के बाद पुलिस अधीक्षक सुरक्षा गौरव बंसवाल ने बताया कि कोई भी अनधिकृत ड्रोन यदि पांच किलोमीटर के दायरे में उड़ेगा तो इस सिस्टम से उसकी लोकेशन पता चल सकेगी। उड़ाने वाले स्थान से लेकर हर जानकारी कंप्यूटर पर दर्ज हो जाएगी। यह सिस्टम किसी भी ड्रोन को अपने कब्जे में ले सकेगा। जिस व्यक्ति के हाथ में रिमोट कंट्रोल होगा, वह कोई गतिविधि नहीं कर सकेगा। बल्कि इस सिस्टम के जरिये ड्रोन को या तो हवा में निष्क्रिय कर दिया जाएगा या अपने हिसाब से टेकऑफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ड्रोन भविष्य का बहुत बड़ा खतरा है। इसके माध्यम से हमले भी हो सकते हैं। रेड जोन व नो फ्लाई जोन में ड्रोन उड़ाना मना है। इसलिए इसका इंतजाम किया गया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें