फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर के अनुसार पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया था। शुक्रवार को 164 के बयान में पीड़िता ने दुष्कर्म होने की बात बताई। विवेचक ने मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा था कि बीते मंगलवार रात घर के कुछ दूर पर भाड़े के कमरे में रह रहे गोंडा निवासी बस चालक खिड़की के रास्ते घर में घुस गया। जहां मेरी दो बेटियां साथ में सो रही थी। युवक ने एक बेटी के साथ छेड़छाड़ किया। बेटियों के शोर मचाने पर जब तक दरवाजा खोलकर अंदर घुसते तब तक वह भाग गया। भागते समय आरोपी का मोबाइल घर में ही गिर गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर छेड़छाड़, पाक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया था। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण व न्यायालय में 164 का बयान कराया गया है। पीड़िता ने अपने बयान में दुष्कर्म किए जाने की बात कही है। बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें