फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विद्यार्थियों ने साइकिल यात्रा से दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश

विज्ञापन
10- अवध विश्वविद्यालय से निकली साइकिल यात्रा में शामिल ​शिक्षक और विद्यार्थी- विश्वविद्यालय
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने साइकिल यात्रा निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर से निकली यात्रा ने अयोध्या धाम होते हुए 25 किलोमीटर की दूरी तय की। यात्रा के दौरान आम नागरिकों को जागरुक किया गया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पहल पर कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जागरुकता अभियान के तहत साइकिल यात्रा निकाली गई। छात्र-छात्राओं के 25 किलोमीटर की साइकिल यात्रा जागरुकता अभियान को कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कुलपति ने कहा कि सभी का जीवन पर्यावरण हितैषी बने, यही सुखद भविष्य का आधार है।

यात्रा के दौरान पेड़ लगाएं-पर्यावरण बचाएं, पर्यावरण है हम सब की जान-इसलिए रखो इसका ध्यान, घर से प्लास्टिक हटाएं-पेड़ लगाएं, हम सबने यह ठाना है-पर्यावरण स्वच्छ बनाना है, पृथ्वी बचाओ-जीवन बचाओ, आज का भविष्य आपके हाथ-कृपया हेलमेट रखें साथ व स्वच्छ अयोध्या-सुंदर अयोध्या के संदेश गूंजते रहे। साइकिल यात्री विद्यार्थियों ने आम जनमानस को जागरूक किया।
विज्ञापन


यात्रा अवध विश्वविद्यालय से शुरू होकर नाका हनुमानगढ़ी, मकबरा, पुलिस लाइन, रिकाबगंज से उदया चौराहा, बृहस्पति कुंड, श्रीराम जन्मभूमि व राम की पैड़ी से वापस चूड़ामणि चौराहा से साकेतपुरी, फतेहगंज फ्लाईओवर, मकबरा, नाका हनुमानगढ़ी से फिर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में समाप्त हुई। यात्रा के समापन के दौरान चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसएस मिश्र मौजूद रहे।

इस मौके पर नोडल अधिकारी प्रो. शैलेंद्र वर्मा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज में स्वच्छता, पर्यावरण प्रदूषण, जल संरक्षण, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, स्वच्छ अयोध्या-सुंदर अयोध्या, दहेज प्रथा को दूर भगाएं व नशा मुक्त हो देश हमारा का संदेश आम जनमानस तक पहुंचाना रहा। यात्रा इसका एक सशक्त माध्यम और प्रयास बनी। साइकिल यात्रा में डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अनुराग पांडेय, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. अनुराग, सौरभ श्रीवास्तव, कुमार मंगलम सिंह व ज्ञान प्रकाश चौधरी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें