फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महिला मित्र पर लुटाए रुपये और महंगे तोहफे, अब शादी टूटने की चर्चा

Wed, 08 Jul 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
नितिन श्रीवास्तव
विज्ञापन

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला ने जिस महिला मित्र को रुपये और महंगे मोबाइल फोन गिफ्ट किया था, उसी से उसकी शादी की भी चर्चा थी। इधर, चर्चा है कि चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार होने के बाद अब महिला ने भी मुंह मोड़ लिया है और उसकी शादी टूटने की बात सामने आ रही है।
राम मंदिर में गणना कार्य में लगे आरोपी अविनाश शुक्ला को भी गिरफ्तार किया गया है उसे सबसे पहले कस्टडी डिमांड पर बाहर लाया गया था गिरफ्तारी के समय ही उसी के पास से सर्वाधिक 20.39 लख रुपए बरामद हुए थे। चर्चा है कि कस्टडी डिमांड के दौरान भी 19 लाख रूपों का और पता चला था वही यह बात भी सामने आई थी कि उसने एक महिला मित्र को लगभग ढाई लाख रुपए दिए थे व एक महंगा मोबाइल फोन भी गिफ्ट किया था बाद में पता चला कि इसी महिला से उसकी शादी भी होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तारी के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आने और शादी की बातचीत टूटने की चर्चा है। हालांकि इस बात की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही पुलिस या संबंधित पक्ष की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है। जांच एजेंसियों का मानना है कि अविनाश के निजी खर्च, उपहार और वित्तीय लेनदेन इस पूरे मामले की जांच में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकते हैं।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें