फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्टेज शो में गायक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

Fri, 23 Jan 2026 09:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो-28- फाइल फोटो सोनू सांवरिया
विज्ञापन
हैदरगंज। स्टेज शो के दौरान 28 वर्षीय लोक गायक सोनू सांवरिया की तबियत बिगड़ गई। लोग अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन इलाज के दौरान ही सोनू की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा कि हैदरगंज बाजार निवासी सोनू बृहस्पतिवार को पूरी टीम के साथ सोहावल के खिरौनी गांव गए थे। वहां से कार्यक्रम के बाद देर शाम नाका रायबरेली बाईपास स्थित शिव मंदिर में भजन संध्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में टीम के विवेक पांडेय, बृजमोहन तिवारी, कुलदीप, करमचंद देहाती भी थे। रात करीब आठ बजे स्टेज शो करते समय ही तबियत बिगड़ गई जिससे वहीं गिर गए। टीम के लोग शहर के प्राइवेट चिकित्सालय ले गए जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

परिवार में इकलौता था सोनू
हैदरगंज ग्राम प्रधान राकेश अग्रहरी ने बताया कि शनिवेंद्र कुमार उर्फ सोनू सांवरिया बहुत ही कम समय में लोकप्रिय गायक कलाकार के रूप में धाक जमा ली। महज 15 साल की उम्र में सागर अग्रहरि के साथ कीर्तन मंडली में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखरने लगा। पिता बाहर रहते हैं। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। परिवार में एक विवाहित बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें