फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: देशभक्ति से लबरेज परिवेश में निकाला सम्मान मार्च

विज्ञापन
17-सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर निकले मार्च में शामिल विद्यार्थी।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर देशभक्ति से लबरेज परिवेश में सम्मान मार्च निकाला गया। सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय विचार मंच की ओर से चौक स्थित मंगल पांडेय शहीद स्मारक से शुरू हुआ मार्च नगर निगम स्थित नेताजी की प्रतिमा तक गया। यहां पर नेताजी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर उनके मान-सम्मान को फिर से प्रतिष्ठित करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


इसी के साथ ही नेताजी जयंती सप्ताह का समापन हुआ। नेताजी की जयंती के उपलक्ष्य में मंच के अध्यक्ष शक्ति सिंह की देखरेख में सप्ताह भर सेवा कार्य किए गए। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, श्रीरामवल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास व पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने शहीद स्मारक पर मार्च को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रास्ते में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर मार्च का स्वागत हुआ। मार्च में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी व एनसीसी कैडेट्स शामिल थे।
मार्च में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. अभय सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघ चालक प्रो. विक्रमा प्रसाद पांडेय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पांडेय, अवधेश पांडेय बादल, इंद्रभान सिंह व ओम प्रकाश सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, आलोक सिंह रोहित, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

17-सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर निकले मार्च में शामिल विद्यार्थी।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें