फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पहले दिन वॉलीबॉल, रस्साकसी व कबड्डी में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। हैरिंग्टनगंज की ब्लाॅक स्तरीय प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता का देहली बाजार मार्ग पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबॉल, रस्साकसी व कबड्डी की प्रतियोगिताएं हुईं। दो दिवसीय प्रतियोगिता में कबड्डी की 16, वॉलीबॉल की 11 व रस्साकसी की आठ टीमें भाग ले रहीं हैं।
विज्ञापन


हैरिंग्टनगंज ब्लाॅक की प्रतियोगिता का समापन रविवार को खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव करेंगे। ब्लाॅक स्तर पर विजेता व उपविजेता टीमों का लोकसभा क्षेत्र स्तर पर फाइनल खेला जाएगा। इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि पीएम मोदी का विजन खेल व खिलाडियों को प्रोत्साहित करना है। सरकार की ओर से खेलों के प्रोत्साहन के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। इस तरह के छोटे आयोजनों से गांवों की प्रतिभाओं को मंच मिलता है, जिससे उनकी प्रतिभा में निखार आता है।

इस दौरान ओम प्रकाश सिंह, रामू प्रियदर्शी, अवधेश पाठक, सरयू दुबे, अजय सिंह, देवेंद्र मणि तिवारी, रामसुंदर सरोज, आयोजन समिति के जगत नारायण शुक्ल, हरिवंश सिंह, अशोक तिवारी, मोहित मिश्र, सुनील चौरसिया सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व ग्रामवासी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें