फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई, लीगल, परीक्षा, एकेडमिक संबंधित कार्य अब ई-समर्थ से: कुलपति

Wed, 04 Sep 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में ई-समर्थ के इंप्लीमेंटेशन के लिए कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल की अध्यक्षता में अधिकारियों और शिक्षकों के साथ बैठक संपन्न हुई। कुलपति ने बताया कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही आरटीआई, लीगल, परीक्षा, एकेडमिक, मार्कशीट, डिग्री जैसे सभी कार्य निष्पादित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बताया कि अब सभी छात्र समर्थ पोर्टल से पाठ्यक्रम से संबंधित सारी जानकारी अपने लॉगिन के डैशबोर्ड पर पा सकेंगे। कुलपति ने आगे बताया कि आवासीय परिसर में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों के छात्रों का रजिस्ट्रेशन समर्थ पोर्टल पर किया जा चुका है।उन्होंने बताया कि जुलाई माह से ही सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन का भुगतान समर्थ पोर्टल के माध्यम से किया गया है।

नोडल अफसर प्रो शैलेन्द्र कुमार ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर व संबद्ध महाविद्यालय में लागू होने वाली ई- गवर्नेंस की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। वहीं बैठक में कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. तुहिना वर्मा, प्रो. नीलम पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

-

राज्यपाल 114 स्वर्णपदक सर्वोत्तम अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को देंगी



राज्यपाल के हाथों दो लाख 218 उपाधियां डिजिलॉकर में अपलोड की जाएगी



फोटो::: २२


अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 29वां दीक्षांत समारोह 20 सितंबर को सुबह11 बजे स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनेस्को एमजीआईईपी, महात्मा गांधी शांति एवं सतत् विकास शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के चैयरमैन प्रो.भगवती प्रकाश शर्मा होंगे।

इस समारोह के विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय व राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी रहेगी। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल कुल 114 स्वर्णपदक सर्वोत्तम अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रदान करेंगी। इसमें विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों की दो लाख 218 उपाधियां डिजिलाॅकर में अपलोड होंगी। वहीं दीक्षांत समारोह में 170 पीएचडी उपाधि प्रदान की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें