फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: रामलला के दरबार पहुंची फिल्मी दुनिया की सबसे चर्चित जोड़ी, रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने किए दर्शन

Sun, 29 Nov 2026 12:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता-फिल्म निर्माता जैकी भगनानी रविवार को अयोध्या पहुंचे और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उनके आगमन को लेकर उनके प्रशंसक भी काफी उत्साहित नजर आए।
 
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता-फिल्म निर्माता जैकी भगनानी रविवार को रामनगरी पहुंचे। दोनों ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। फिल्मी दुनिया की चर्चित जोड़ी के अयोध्या आगमन को लेकर प्रशंसकों में भी उत्सुकता रही।

विज्ञापन


रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी भी काफी चर्चा में रही थी। दोनों ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में विवाह किया था। इस शादी की खास बात यह थी कि इसमें सिख और सिंधी, दोनों परंपराओं का सम्मान किया गया था। इसके लिए दो अलग-अलग विवाह समारोह आयोजित किए गए थे। रकुल पंजाबी सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जबकि जैकी सिंधी परिवार से आते हैं।

ये भी पढ़ें - परिसीमन विधेयक: सीटों के बढ़ने से और बढ़ जाएगा यूपी का सियासी कद, 604 विधानसभा तो 120 हो जाएंगी लोकसभा सीटें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: प्रदेश में बसपा के लिए चुनौती बनकर आए दलित राजनीति करने वाले दूसरे दल, वोट बैंक बचना चुनौती


फिल्म निर्माण में भी सक्रिय हैं जैकी
जैकी भगनानी अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने 'बेल बॉटम', 'कुली नंबर 1', 'मिशन रानीगंज' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। वहीं, रकुल प्रीत सिंह ने हिंदी के साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि दोनों ने अब तक किसी फिल्म में मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री के रूप में साथ काम नहीं किया है। दोनों अक्सर अपनी शादी और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें