फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्याधाम में बिजली पानी का भीषण संकट, नागरिकों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे

Thu, 12 Jun 2025 05:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अयोध्या में भीषण बिजली और पानी के संकट के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। कहा कि 15-20 दिन से अयोध्या धाम में बिजली की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
सड़कों पर उतरे लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी में बिजली और पानी संकट के विरोध में अयोध्या धाम के निवासियों ने प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 15-20 दिन से अयोध्या धाम में बिजली की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है। रात भर बिजली नहीं रहती है। बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज रहता है।

विज्ञापन


अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से राम मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बिजली और पानी का संकट गहरा हो गया है। जिससे परेशान लोगों ने बिजली विभाग और जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।  प्रदर्शनकर्ताओं का कहना है कि हम लोग स्थानीय नागरिक हैं, कुछ लोग व्यवसायी और दुकानदार हैं। पिछले दो साल से निर्माण कार्य और चौड़ीकरण का काम चल रहा है। पानी की पाइप लाइन बिछी है लेकिन पानी नहीं आ रहा है। इतनी भीषण गर्मी है कि बिजली न आने पर रात में लोग अपने घरों से सड़कों पर घूमने का मजबूर हैं।

ये भी पढ़े-  Amar Ujala Event Live: सीएम योगी ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित, बोले- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़े- मेधावी छात्र सम्मान: सीएम योगी की मेधावियों को बहुमूल्य सलाह, स्मार्ट फोन का प्रयोग करें पर इसके पिछलग्गू न बनें


बिजली विभाग में अगर शिकायत करने के लिए फोन करो तो कोई उठाता नहीं है। जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।अयोध्या में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।  हम लोगों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी से निवेदन है कि इस मसले को जरूर अपने संज्ञान में लेते हुए इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। बिजली विभाग का कोई अधिकारी यहां पर नहीं आता। बिजली विभाग के अफसर यह कह कर पल्ला झाड़ लेते हैं कि यहां पर कुछ उपकरण लगने हैं, जो अभी उपलब्ध नहीं हैं। जब उपलब्ध होगा तब लगाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें