फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दीवारों पर उकेरे जा रहे भारत की लोक एवं जनजातीय परंपरा के चित्र

Fri, 07 Feb 2025 09:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अपने स्थापना वर्ष की स्वर्ण जयंती मनाने की तैयारी कर रहा है। ललित कला विभाग ने अटल गेस्ट हाउस को सजाने-संवारने का काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस की दीवारों को सजाने के लिए ललित कला विभाग के 50 छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग शुरु कर दी है। दीवारों पर भारत की लोक एवं जनजातीय परंपरा के दृश्यों को उकेरा जा रहा है। इसमें मुख्यरूप से उत्तर प्रदेश के कोहबर, बिहार की मधुबनी, राजस्थान का फण, महाराष्ट्र की पिछवई, पंजाब की साझी कला और केरल म्यूरल को बनाया जाएगा। इसके अलावा गेस्ट हाउस में मूर्तिकला के छात्रों की ओर से तुलसी चौरा का भी निर्माण किया जाएगा।
ललित कला विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉ. सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि गेस्ट हाउस को सजाने का कार्य 15 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। विभाग की संयोजक डॉ. सरिता सिंह ने बताया कि इससे छात्रों को भारत की लोक एवं जनजातीय कलाओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

पांच मार्च को विश्वविद्यालय की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। स्वर्ण जयंती की तैयारियों के लिए कुलपति ने समितियों की संख्या को 9 से बढ़ाकर 23 कर दिया है। इन समितियों में समन्वय समिति, काफी टेबल समिति, वित्त समिति, मीडिया एवं फोटोग्राफी समिति के अलावा अन्य समितियां भी हैं जो स्वर्ण जयंती को भव्यरूप देने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें