फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एपीके फाइल भेजकर हैक किया फोन, 3.96 लाख की ठगी

Wed, 07 Jan 2026 08:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के मोबाइल फोन को एपीके फाइल भेजकर हैक कर लिया। बाद में उसके बैंक खाते से दो बार में 3.96 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में शहर के रिकाबगंज, नियांवा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि किसी ने उनके मोबाइल फोन पर RTO.Echallan.APK का एप भेजा था। गलती से उन्होंने उस पर क्लिक कर दिया और एप डाउनलोड हो गया। जानकारी होते ही उन्होंने तुरंत इसे डिलीट कर दिया, लेकिन ठगों ने इसी के जरिये उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया।
23 दिसंबर की दोपहर 03:15 बजे उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नाका ब्रांच स्थित बैंक खाते से दो बार में 3.96 लाख रुपये निकाल लिया गया। ठगी की जानकारी होते ही उन्होंने साइबर क्राइम थाने पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। बैंक से उन्हें पता चला कि यह रुपये TENSUBAM ROBERTSON SINGH के यस बैंक लिमिटेड के खाते में गए हैं। उनके खाते से गई धनराशि होल्ड करने की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी मो. अरशद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके संबंधित बैंक से विवरण मांगा गया है। छानबीन की जा रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी नंबर से आई एपीके फाइल पर क्लिक करने से पहले उसका पूर्णरूप से सत्यापन जरूर करें। किसी भी लिंक पर बेवजह क्लिक न करें। सतर्कता से ही साइबर ठगी से बचाव का उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें