फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राजा मान सिंह की एक और जमीन जब्त करने की तैयारी

Wed, 07 Jan 2026 08:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश पाठक
विज्ञापन

अयोध्या। सपा के जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह पर पुलिस लगातार नकेल कस रही है। सोहावल तहसील क्षेत्र की एक अन्य संपत्ति भी जल्द ही जब्त करने की तैयारी है। पुलिस के अनुसार यह संपत्ति भी उसने अपराध से अर्जित आय से बनाई है।
पूराकलंदर क्षेत्र के सरियांवा निवासी राजा मान सिंह यूं तो अपराध जगत में काफी पहले कदम रख चुका था। जाली नोटों के मामले में वह जेल भी जा चुका है। इधर छह अगस्त को जमीन में निवेश के नाम पर दो लोगों से ठगी का मामला सामने आने पर पुलिस ने उस पर शिकंजा कसना शुरू किया। मान सिंह, उसकी पत्नी नीतू सिंह समेत उसके गैंग से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने अन्य पीड़ितों से भी आगे आने की अपील की तो कई मामले सामने आए। अब तक उसके गैंग से जुड़े लगभग डेढ़ दर्जन लोग सलाखों के पीछे जा चुके हैं। बड़े पैमाने पर चल रहे इस गिरोह की जानकारी होने पर पुलिस ने उसकी अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों पर नजर दौड़ाई। सितंबर से ही सोहावल, बीकापुर और सदर तहसील में उसकी संपत्तियां खंगालने की प्रक्रिया शुरू हुई।

कुर्क हो चुकी 19 करोड़ की संपत्ति
पुलिस ने 18 दिसंबर को 14 करोड़ का उसका निर्माणाधीन होटल और 19 दिसंबर को करीब दो करोड़ का उसका कार्यालय कुर्क किया था। मंगलवार को सरियांवा और साखूपारा में स्थित करीब तीन करोड़ की जमीनें जब्त की गई हैं। अब सोहावल तहसील के ही एक अन्य गांव में उसकी लाखों की जमीन जब्त करने की तैयारी है।

अब तक इनसे ठगी के मामले आए सामने
-जमीन में निवेश के नाम पर कन्नौज निवासी आशीष कुमार से 30 लाख रुपये, अयोध्या धाम के रायगंज गोड़ियाना निवासी नीतीश कुमार से 30 लाख, आजमगढ़ के अरविंद जायसवाल से 30 लाख, निर्माणाधीन होटल में पार्टनरशिप के नाम पर कानपुर के ठेकेदार निर्मल यादव से 50 लाख, निवेश के नाम पर आजमगढ़ के ट्रैवलिंग एजेंट संजय यादव से 30 लाख समेत कई अन्य लोगों से भी ठगी के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मान सिंह ने दर्जनों लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। उसके खिलाफ लगभग 20 गंभीर मामले दर्ज हैं। ठगी व अपराध से अर्जित की गई उसकी संपत्तियां कुर्क की जा रही हैं। जल्द ही एक अन्य संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें