फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: साकेत सदन में बनेगा ओपेन एयर थियेटर व म्यूजियम कॉम्प्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के किनारे धारा रोड के पास साकेत सदन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके मुख्य भवन में रेस्टोरेंट होगा। यहां आगंतुकों के मनोरंजन के लिए ओपेन एयर थियेटर बनेगा। एक भवन में म्यूजियम कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसमें ऐतिहासिक वस्तुओं एवं साहित्यों को संजोया जाएगा। इंटप्रटेशन वाॅल, इंट्रेंस प्लाजा के साथ ही लैंड स्केपिंग आकर्षण का केंद्र होगी। फूल-पौधों के बीच कोवोल स्टोन का पॉथ-वे बनेगा। भवनों पर आकर्षक मुखौटा रोशनी भी की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम नितीश कुमार ने साकेत सदन के विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि इसका 58 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। मुख्य भवन के स्लैब का कार्य प्रगति पर है। सभी कार्य कुशल कारीगरों से गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने और निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने बताया कि साकेत सदन परिसर में वर्ष 1756 से 1775 के मध्य निर्मित ऐतिहासिक भवनों का जीर्णोद्धार उसके निर्माण के समय प्रयोग की गई सामग्रियों से ही किया जा रहा है। इसका निर्माण पूरा होने पर इन भवनों की भव्यता व प्राचीनता दिखाई देगी। पर्यटकों को अयोध्या में एक और सुंदर पर्यटन स्थल उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें