फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पहले दिन 1895 ने दी संस्कृत विषय की परीक्षा

Thu, 19 Feb 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। माध्यमिक संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से जिले में शुरू हो गई हैं। यह परीक्षा 28 फरवरी तक चलेंगी। इसके लिए जिले में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां दो पालियों में परीक्षा हुई। परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में कक्षा 10वीं (पूर्व मध्यमा द्वितीय) और 11वीं (उत्तर मध्यमा प्रथम) की अनिवार्य संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। जिसमें कुल पंजीकृत 2358 में से 1895 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि 463 विद्यार्थियों ने अनुपस्थित रह कर परीक्षा छोड़ दी। इस वर्ष जिले से कुल 3271 विद्यार्थी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे हैं।
विज्ञापन

10वीं में कुल पंजीकृत 1198 में 944 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 254 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, 11वीं में पंजीकृत 1160 में 951 उपस्थित रहे। 209 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं आए। द्वितीय पाली में 12वीं (उत्तर मध्यमा द्वितीय) में पंजीकृत 982 में से 907 छात्र उपस्थित रहे और 75 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनी रही और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की सूचना नहीं मिली। परीक्षा केंद्रों पर पहचान सत्यापन के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्षों में बैठाया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2.00 बजे से 5.15 बजे तक संचालित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें