फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में अब विकास परियोजनाओं के लोकार्पण की तैयारी

Mon, 14 Jul 2025 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में अब विकास परियोजनाओं के लोकार्पण की तैयारी शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में चल रहे कई निर्माण कार्य इसी महीने के आखिरी तक पूरे कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एक बार फिर विश्वविद्यालय आ सकती हैं। इस दौरान उनकी ओर से इनमें से पूरी हो चुकी परियोजनाओं की सौगात दी जा सकती है।
विज्ञापन


पिछले दिनों विश्वविद्यालय के दौरे पर आईं राज्यपाल की ओर से नवीन परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को काम की धीमी गति को तेज करने की हिदायत देते हुए शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिह के निर्देशन में कुलसचिव विनय कुमार सिंह और विश्वविद्यालय के सहायक अभियंता निर्माण आरके सिंह की ओर से सभी निर्माण कार्यों की नियमित माॅनीटरिंग की जा रही है।

विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में इस समय मुख्य रूप से फॉर्मेसी भवन का निर्माण चल रहा है। इसके भूतल और पहले तल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। इस समय इस भवन में खुले हिस्सों से पानी को भीतर आने से रोकने के लिए ब्रिक कोवा का निर्माण चल रहा है। इसका अभी तक एक चौथाई काम ही हो सका है। साथ ही भूतल और पहले तल पर फिनिशिंग का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कार्य भी अंतिम दौर में है। जुलाई के आखिरी सप्ताह तक इसका निर्माण पूरा हो जाने का अनुमान है। यहां भी फिनिशिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुलपति आवास, कुलसचिव आवास, परीक्षा नियंत्रक आवास और वित्त नियंत्रक आवासों का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है। इन आवासों के निर्माण का अभी काफी काम बचा है। कार्यदायी संस्था को इसमें तेजी लाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें