फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दोपहर तीन से चार बजे के बीच हुई थी प्रेमी युगल की मौत, सिर में फंसी थी गोली

Mon, 14 Jul 2025 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के देवकाली स्थित होमस्टे में प्रेमी युगल के शवों का पोस्टमार्टम सोमवार भोर में हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत तीन से चार बजे के बीच हुई है। दोनों के सिर में गन इंजरी थी और गोली उनके सिर में ही फंसी थी।
विज्ञापन

शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में सीएनईटी-2023 (कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट) की काउंसलिंग के बाद आयुष कुमार गुप्ता और अरोमा रावत ने अगस्त, 2023 में दर्शननगर स्थित बीएससी नर्सिंग कॉलेज में दाखिला लिया था। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से कराई गई इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के रोल नंबर, नाम सहित फोटो खिंचवाई गई थी। दाखिला लेने वाले छात्रों के फोटो की मिलान कराई गई तो 11 छात्र संदिग्ध मिले।
इनमें आयुष कुमार गुप्ता के अलावा अमर सिंह, वीरेश मिश्रा, आंचल पटेल, अर्पित वर्मा, अश्विनी कुमार, जितेंद्र कुमार यादव, किशन कुमार सोनी, सत्यप्रकाश पांडेय, शिवम यादव व वेदांत कुमार शामिल थे। उनके खिलाफ छह फरवरी, 2024 को कोतवाली अयोध्या में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद आयुष कुमार को गिरफ्तार किया गया था। वह तीन माह तक जेल में रहकर बाहर निकला और बाद में गोरखपुर के आईटीएम गीडा में बीसीए में दाखिला लिया था।
विज्ञापन

आयुष और अरोमा अलग-अलग कॉलेज में पढ़ाई जरूर करते थे, लेकिन आपस में उनका संबंध बरकरार रहा। सोमवार की भोर लगभग 03:40 बजे अरोमा व लगभग पांच बजे आयुष के शव का पोस्टमार्टम हुआ। दोनों के परिजन देर रात ही पहुंच गए थे। वह शवों को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। सीडीआर निकलवाया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
युवक व युवती के परिजन पहले तो एक-दूसरे पक्ष पर आरोप लगा रहे थे। दोनों पक्ष हत्या के इरादे से दोनों के यहां आने की बात कह रहे थे, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब परिजनों को दिखाई तो दोनों ही शांत हो गए। वहीं, मृतका के पिता व बाराबंकी के बसपा जिलाध्यक्ष केके रावत ने असलहा को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि असलहा युवक के पास कहां से आया, कारतूस उसे कहां से मिली, आदि बिंदुओं की जांच होना चाहिए। पुलिस ने अंतिम संस्कार के बाद वापस आकर तहरीर देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें