फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: गुप्तार घाट पर बहेगी देशभक्ति की बयार, स्थापित की गई सैम मानेकशॉ की मूर्ति और टी-55 टैंक

Tue, 20 May 2025 04:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के सरयू नदी के गुप्तार घाट पर 1971 के भारत पाक युद्ध के हीरो रहे पूर्व सेनाध्यक्ष और देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ की मूर्ति का अनावरण किया गया। इसके साथ ही टी 55 टैंकों की भी स्थापना की गई।
विज्ञापन
टैंक और फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ की मूर्ति स्थापित की गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी में सरयू के किनारे गुप्तार घाट पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैंं, जिससे आने वाले श्रद्धालु व पर्यटक सेल्फी ले सकें। कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि गुप्तार घाट पर छावनी परिषद और विकास प्राधिकरण के संयुक्त प्रयास से दो जगहों का सुंदरीकरण किया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को एक स्थान पर 1971 के भारत पाक युद्ध के हीरो रहे पूर्व सेनाध्यक्ष और देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ की मूर्ति का अनावरण किया गया, तो दूसरी जगह पर 1965 और 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाकर अपना जलवा दिखाने वाले टी 55 टैंक को स्थापित किया गया है।

ये भी पढ़े- UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर पर उठाया सवाल, बोले- पाकिस्तान में एक भी आतंकी नहीं मारा गया
विज्ञापन


कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि अयोध्या में पिकनिक स्पॉट को चिन्हित करके जो हमारे सेना के हीरो हैं, उनको सम्मानित करें। ऐसे प्रमुख स्थल विकसित किए जाएं, जिससे यहां आने वाले देश दुनिया के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सेना के पराक्रम और उपलब्धियों के बारे में जानकारी हो सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का एलान, बिजली निजीकरण के विरोध में 29 मई को देशभर में होगा प्रदर्शन

डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के ब्रिगेडियर कुंवर रंजीव सिंह ने बताया कि टी 55 टैंक स्टेशन के लिए रिलीज हो गया था। इसके साथ जवान रहते थे। आज इसको गुप्तार घाट पर स्थापित किया गया है। यहां पर जो पर्यटक आते हैं और जो स्थानीय आबादी है, वह लोग इस टैंक को देख सकेंगे और इसके बारे में जानकारी ले सकेंगे। जो लोग सेल्फी के शौकीन हैं, वह टैंक के साथ सेल्फी भी ले सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें