फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बाहरी दवाओं पर सख्त हुआ मेडिकल कॉलेज प्रशासन, बना स्क्वाॅयड

Mon, 02 Jun 2025 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बाहर की दवाओं को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन सख्त हुआ है। अमर उजाला में छपी खबरों का संज्ञान लेकर कॉलेज प्रशासन ने चार सदस्यीय उड़ाका दल (स्क्वॉयड) बनाया है। यह दल ओपीडी से लेकर अस्पताल परिसर तक भ्रमण कर बाहरी दवाएं लिखने वालों को चिह्नित करके कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में बाहर की दवाएं लिखने को लेकर अमर उजाला ने अभियान शुरू किया है। 28 मई को टीम ने मेडिकल कॉलेज दर्शननगर का जायजा लिया तो यहां की कमियां उजागर हुई थीं। ओपीडी से निकलते ही मरीजों से पर्चे की लूट मची थी। मरीजों को एजेंट बाहर ले जाकर कमीशनयुक्त दवाएं खरीदवाते थे। अमर उजाला ने 29 मई के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस प्रथा पर अंकुश लगाने की पहल की है।
प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि चार सदस्यीय उड़ाका दल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवजीत शर्मा, मेट्रन पुष्पा, सिक्योरिटी सुपरवाइजर डीके सिंह, उपनिरीक्षक अजीत पासवान शामिल होंगे। ये लोग ओपीडी से लेकर वार्डों तक का भ्रमण करेंगे। ओपीडी में बैठे बाहरी व्यक्तियों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी। एजेंटों को पकड़ने के लिए अस्पताल के मुख्यद्वार से लेकर अलग-अलग एंगल पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसकी निगरानी कंट्रोल रूम से भी की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा ई परामर्श सुविधा को विस्तार देने के लिए 10 कंप्यूटर सेट खरीदकर ओपीडी में लगाए जाएंगे। मैन पॉवर बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सोमवार से ही ई परामर्श में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, जिनका असर दिखा है। दिन भर में लगभग 100 मरीजों को ई परामर्श से दवाएं लिखी भी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें