फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी के 56 घाटों पर मार्किंग शुरू

Fri, 23 Oct 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रंग-रोगन करते मजदूर।
विज्ञापन
अयोध्या। राम की पैड़ी समेत सरयू तट के 56 घाटों पर इस बार 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य है। घाटों पर दीप पहुंचने लगे हैं। अवध विश्वविद्यालय की टीम ने बृहस्पतिवार से घाटों पर मार्किंग शुरू कर दी है। दीप सजाने से लेकर उनके प्रज्ज्वलन तक की जिम्मेदारी करीब 35 हजार वालंटियर संभालेंगे।
विज्ञापन

दीपोत्सव की तैयारियों के तहत शुक्रवार सुबह 7:30 बजे सरयू तट पर घाट संख्या 10 पर भूमि पूजन होगा। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि घाटों की साफ-सफाई के बाद रेखांकन का काम शुरू कराया गया है। मार्किंग कमेटी के संयोजक एवं पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि दीप सजाने के लिए चार वर्ग फीट के ब्लॉक चिह्नित किए जा रहे हैं। प्रत्येक ब्लॉक में निर्धारित संख्या में दीप रखने का खाका तैयार किया जा रहा है। टीम को तीन से चार दिनों में मार्किंग पूरी करने का लक्ष्य दिया गया है। दीपों को 16 लंबाई और 16 चौड़ाई के सेट में सजाया जाएगा।

पिछले साल जले थे 26.17 लाख दीप
दीप सजाने के लिए वालंटियरों को घाटवार जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण पूरा होने के बाद उन्हें पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। इसके बाद निर्धारित घाटों पर स्वयंसेवकों की तैनाती कर दीप सजाने का काम कराया जाएगा। वर्ष 2025 में अयोध्या के 56 घाटों पर 26,17,215 दीप प्रज्ज्वलित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था। इस बार फिर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें