फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कश्मीर की शाॅल, प्रतापगढ़ का आंवला, आयुर्वेदिक दवाएं सब एक जगह पर

Tue, 02 Dec 2025 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
27- प्रदर्शनी में खादी की कोटी और शाॅल खरीदते लोग- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड अयोध्या की ओर से महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज लालबाग में 10 दिवसीय प्रदर्शनी का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इस प्रदर्शनी में कुटीर उद्योग से जुड़े देश और प्रदेश के कई दुकानदार अपने सामानों के स्टॉल लगाए हैं। इनमें खादी के कपड़े, आयुर्वेदिक दवाओं, कंबल, सूट, साड़ी, शॉल, अचार, बैग, मसाले आदि के स्टॉल लगे हैं।
विज्ञापन


इस प्रदर्शनी में कश्मीर, हरिद्वार, राजस्थान, भदोही, प्रतापगढ़, कानपुर, बारबंकी, इटावा, हैदरगंज आदि जगहों के दुकानदार अपने स्टॉल लगाए हैं। प्रतापगढ़ का आंवला, भदोही का कालीन, कश्मीर की पश्मीना शाॅल-कुर्ती, हैदरगंज के अचार-मसाले, खादी की कोटी-ब्लेजर और आयुर्वेदिक दवाओं के स्टॉल पर लोगों की काफी भीड़ रही।

कश्मीर से आए दुकानदार आरिफ ने कहा कि पश्मीना शॉल तीन हजार से शुरु होकर तीस हजार तक उपलब्ध है। कानपुर के दुकानदार राजीव त्रिपाठी ने कहा कि अश्वगंधा पाक, मूसली पाक, बादाम पाक जैसे कई आयुर्वेदिक दवाएं उपलब्ध हैं। गैस, जोड़ो के दर्द और कमजोरी जैसे रोगों की दवाएं हैं। बाराबंकी से आए दुकानदार विकास यादव ने बताया कि खादी की कोटी 900 से 1000 हजार रुपये में है। मसाले की दुकान लगाए हैदरगंज के हंसराज ने बताया कि 250 ग्राम हल्दी 110 रुपये, 250 ग्राम धनिया 60 रुपये और एक पाव जीरा 175 रुपये में है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का उद्घाटन महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने किया। उन्होंने लोगों से अपील की खादी एवं ग्रामोद्योग की वस्तुओं का अधिकाधिक प्रयोग करें, जिससे देश की विदेशी वस्तुओं पर से निर्भरता कम हो और देश आर्थिक रूप से ओर मजबूत हो सके। इस मौके पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अयोध्या राकेश दुबे ने कहा कि खादी भारतीय संस्कृति और स्वदेशी आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, इसलिए हर भारतीय को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को स्वदेशी उत्पादों से जोड़ना है।

27- प्रदर्शनी में खादी की कोटी और शाॅल खरीदते लोग- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें