फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम मंदिर में उत्सवपूर्वक मनी जानकी नवमी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर में जानकी नवमी का पर्व शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। माता सीता के जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का वातावरण छाया रहा। इस दौरान रामलला समेत राम परिवार का विधि-विधान से पंचामृत अभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और भजनों के बीच श्रद्धालु भावविभोर होकर इस दिव्य अनुष्ठान के साक्षी बने। अभिषेक के पश्चात भगवान का शृंगार किया गया और 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।
विज्ञापन


राम मंदिर के प्रथम तल पर राजाराम के साथ माता सीता का विग्रह स्थापित है। इसलिए पहली बार राम परिवार की मौजूदगी में जानकी नवमी का पर्व अत्यंत उत्साह पूर्वक मनाया गया। भगवान सीताराम को फलों और मिष्ठान का भोग लगाकर माता जानकी के प्रति आस्था प्रकट की गई। मंदिर परिसर में “सीताराम” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जानकी नवमी के इस पावन अवसर पर दूर-दराज से आए भक्तों ने भी दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें