फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सेल्स एग्जीक्यूटिव व इंटर्नशिप के लिए 60 छात्रों का साक्षात्कार

Thu, 16 May 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
एमबीए विभाग में सेल्स एक्जीक्यूटिव व इंटर्नशिप के लिए हुआ साक्षात्कार।-विवि
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग में बृहस्पतिवार को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की ओर से सेल्स एग्जीक्यूटिव व इंटर्नशिप के लिए छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया गया। कंपनी की तरफ से एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट संतोष मिश्र व रीजनल मैनेजर मधुकर नाथ ने एमबीए व बीबीए के 60 विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। मौके पर एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट ने कहा कि लाइफ इंश्योरेंस का दायरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन



व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभागाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि विभाग के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। अब तक अनेक विद्यार्थियों को परिसर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त हुआ है। कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने विभाग के विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विभाग में छात्रों की संख्या 15 सौ तक पहुंच चुकी है।

प्रो. शैलेंद्र वर्मा ने कहा कि विभाग के विद्यार्थी शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं में भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते हैं। डाॅ. राना रोहित सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर डाॅ. महेंद्र पाल, डाॅ. राकेश कुमार, डाॅ. कपिलदेव चैरसिया, डाॅ. प्रवीण राय, डाॅ. आशीष पटेल व डाॅ. अंशुमान पाठक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें