फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या में पुलिस ने नाविकों को पढ़ाया सुरक्षा नियमों का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पुलिस ने शनिवार को नयाघाट और गुप्तार घाट पर नाविकों के साथ बैठक की। बैठक में एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने नाविकों को सुरक्षा नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्हें नावों का पंजीकरण कराने व पर्यटकों को जीवन रक्षक जैकेट जरूर पहनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




बैठक में एसपी सिटी ने नाविकों व मल्लाहों से संवाद किया। कहा कि नाव में निर्धारित क्षमता तक ही लोगों को बैठाएं। नावों में रस्सा, जीवन रक्षक रिंग और आपातकालीन किट जैसे अन्य जीवन रक्षक उपकरण रखने के बारे में बताया गया। बैठक में लगभग 60 नाविक और मल्लाह शामिल रहे।





एसपी सिटी ने नाविकों को सुरक्षा नियमों का गंभीरता से पालन करने की अपील की। कहा कि यह पहल अयोध्या में सुरक्षित नौका विहार सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है। इस मौके पर सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, रामजन्मभूमि थानाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, कोतवाल अयोध्या पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें